सीएम धामी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं ..
उत्तराखंड: प्रदेश में लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश में आज लोकपर्व हरेला मनाया जा रहा है। हरेला पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ एक बेहद ही खास त्यौहार है। ये त्यौहार हरियाली और खुशहाली के लिए पहाड़ों पर मनाया जा है। आज पूरे प्रदेश में लोकपर्व हरेला पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी किया जा रहा है।
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं..
जी रया, जागि रया.. फूल जैसा खिली रया.. यौ दिन यौ मास, सभै भेटने रया ! इन पंक्तियों के साथ सीएम धामी ने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समर्पित देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ राज्यपाल ने भी प्रदशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
बॉक्सिंग में उत्तराखंड का जलवा, पिथौरागढ़ की तीन बेटियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित..
UKSSSC भर्ती- लेखाकार, सहायक लेखाकार समेत 379 पदों पर होगी नियुक्ति, 15 अगस्त तक करें आवेदन..
बद्रीनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालु, चारधाम यात्रा के 94 दिन में 45 लाख पार हुआ आंकड़ा..