कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम धामी, 9 नवंबऱ से पहले लागू होगा UCC..
उत्तराखंड: ग्राफिक एरा विश्वविधालय के सभागार में चल रही है भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कठुआ के शहीदों के साथ ही केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर से पहले राज्य में समान नागरिक सहिंता कानून लागू कर दिया जाएगा। वहीं दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बीच सीएम धामी का कहना हैं कि केदारनाथ धाम द्वाद्वश ज्योतिर्लिंग में से एक है। उसका महात्म्य कोई कम नहीं कर सकता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दूसरे स्थान पर केदारनाथ धाम नहीं हो सकता।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..