देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन, मलबे की चपेट में वाहन आने से युवक की मौत, दो घायल..
उत्तराखंड: प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन की और अतिवृष्टि की घटनाएं सामने आ रही हैं। देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में एक दोपहिया वाहन आ गया। इस हादसे में एक युवकी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। बारिश के बाद पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम को देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा आ गया जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहा एक दोपहिया वाहन आ गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर थराली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर निजी वाहन से देवाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। जबकि मृतक के शव को एंबुलेंस से रास्ता बंद होने के कारण थराली ना ले जाकर देवाल ले जाया गया है।

More Stories
लोअर PCS-2024 में आयुष बेलवाल का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया पहला स्थान..
बद्रीनाथ-केदारनाथ में अब मनमाना निर्माण नहीं, सरकार जारी करेगी नया शासनादेश..
शूटिंग डेस्टिनेशन से फिल्म निर्माण केंद्र की ओर बढ़ा उत्तराखंड, 1759 करोड़ का निवेश..