चारधाम यात्रा में इस अधिकारी को सौंपी इन धामों की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज होने के बाद से ही लगातार व्यवस्था लड़खड़ा रही है। बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिव मुख्यमंत्री डॉ.आर.मीनाक्षी सुंदरम को उत्तरकाशी में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। चारधाम यात्रा में बढ़ती अव्यवस्थाओं के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यमंत्री सचिव डॉ.आर.मीनाक्षी सुंदरम को उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। इस दौरान वह उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे। चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। श्रद्धालुओं का भरी संख्या में आगमन जारी है। पिछले पांच दिनों में ढाई लाख से अधिक श्रद्धलु दर्शन कर चुके हैं। इस बीच प्रशासन की ओर से किए गए दावे हवाहवाई साबित होते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..