सीएम धामी आज करेंगे चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर धामी आज चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12 बजे सीएम सचिवालय पहुंचेंगे और दोपहर साढ़े बारह बजे चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम धामी शासन के उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। आपको बता दें कि 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। आज होने वाली बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा समेत तमाम विषयों पर चर्चा होगी।
अब तक 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण..
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पिछले 11 दिनों में 15 लाख 12 हजार 993 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। गंगोत्री के लिए 277901, यमुनोत्री 253883, केदारनाथ 521052, बद्रीनाथ 436688 और हेमकुण्ड साहिब के लिए 23469 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

More Stories
लोअर PCS-2024 में आयुष बेलवाल का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया पहला स्थान..
बद्रीनाथ-केदारनाथ में अब मनमाना निर्माण नहीं, सरकार जारी करेगी नया शासनादेश..
शूटिंग डेस्टिनेशन से फिल्म निर्माण केंद्र की ओर बढ़ा उत्तराखंड, 1759 करोड़ का निवेश..