यूकेएसएसएससी के इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन..
उत्तराखंड: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) की ओर से सहायक भंडारी के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। एप्लीकेशन फॉर्म यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट http://sssc.uk.gov.in पर जाकर 17 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश अथवा शिक्षा एवं परीक्षा परिषद् उत्तराखंड से इंटरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने व्यावसायिक प्रशिक्षण की राष्ट्रीय परिषद से किसी इंजीनियरिंग व्यवसाय से प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी को हिंदी एवं कंप्यूटर का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए।
इस भर्ती में आवेदन के लिए अनारक्षित, सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग वर्ग (उत्तराखंड के निवासी) को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। अनाथ अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..