मास्टरमाइंड मलिक से होगी 2.68 करोड़ की वसूली..
नगर निगम ने जारी की आरसी, DM को भेजा पत्र..
उत्तराखंड: हल्द्वानी में नगर निगम ने हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ 2.68 करोड़ की आरसी जारी कर दी है। इस आरसी को वसूली के लिए डीएम को भेज दिया गया है। अब तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी। सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आरसी जारी की। वसूली को लेकर डीएम को पत्र भी भेज दिया है। पत्र में कहा गया है कि अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने के दौरान हुई हिंसा में निगम के कई वाहन समेत सामान जल गया। इनकी लागत 2.44 करोड़ है। कहा कि निगम की ओर से अब्दुल मलिक के घर में नोटिस चस्पा किया गया था। 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद निगम ने वसूली के सभी प्रयास किए। इसके बाद भी वसूली नहीं हो पाई।
पत्र में कहा गया है कि राजस्व विभाग 10 प्रतिशत की संग्रह व्यय लेता है। इसे लगाकर मलिक से 2.68 करोड़ की वसूली कराई जाए। अब डीएम तहसील के माध्यम से वसूली कराएंगी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना हैं कि तहसील वसूली का कार्य करेगी। अब्दुल मलिक अगर पैसा नहीं देता है तो मलिक के बैंक खाते फ्रिज किए जाएंगे। साथ ही उसकी संपत्ति को नीलाम करके वसूली की जाएगी।

More Stories
केदारपुरी में भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना, सुरक्षा और समृद्धि के लिए हुआ हवन..
देर रात फायरिंग से दहला बुड्ढी गांव, अधिवक्ता की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट..
देश में पहली बार उत्तराखंड में स्थापित होगी त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की पीएमयू..