
देहरादून में 26 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र..
उत्तराखंड: विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी को देहरादून में होगा। हालांकि बजट सत्र कितने दिनों का होगा? यह फिलहाल तय नहीं हुआ है। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का कहना है कि बजट सत्र के दिन अर्थात 26 फरवरी से बजट सत्र बुलाया जाएगा। सत्र के दौरान धामी सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट भी पेश किया जाएगा। सरकार आम बजट कैसे और कब पेश करेगी यह कार्यमंत्रणा में ही तय किया जाएगा।
विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी अनुसार विधायकों से अभी तक 250 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। और उन प्रश्नों के उत्तर उनके सम्बंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। इससे पहले यह विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में होना तय किया गया था। लेकिन अब सत्ता और विपक्ष के 40 विधायकों कि मांग पर बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया गया है।
More Stories
2026 में नंदा राजजात यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
केदारनाथ हेली दुर्घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, दो पायलटों के लाइसेंस छह माह के लिए रद्द
केदारनाथ हादसे के बाद फिर शुरू हुई चारधाम हेली सेवा, सीएम ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश