हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड से वसूले जाएंगे 2.44 करोड़..
उत्तराखंड: हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड पर सरकार सख्त एक्शन ले रही है। पुलिस के बाद अब नगर निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक से 2.44 करोड़ रुपए की वसूली की जाएगी। तीन दिन के भीतर ही वसूली की कार्रवाई की जाएगी। हल्द्वानी हिंसा में मलिक को मुख्य आरोपी बताते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने 2.44 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा है। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो उसके खिलाफ विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की ओर से जारी किए गए इस नोटिस में कहा गया है कि अब्दुल मलिक से निगम के स्वामित्व वाली जमीन से अवैध धार्मिक स्थल हटाने के लिए कबा गया था। लेकिन इसके बावजूद उसने ऐसा नहीं किया। जब निगम की टीम, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम इस अवैध अतिक्रमण को धवस्त कर वापस लट रही थी। तो उन पर मलिक के समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है।
बता दे कि हल्द्वानी हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हिंसा के पीछे का मास्टर माइंड अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। हालांकि बीते दिनों अब्दुल मलिक के गिरफ्तार होने की सूचनाएं प्रसारित हुई लेकिन एसएसपी मीणा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि मलिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

More Stories
सिरोबगड़ लैंडस्लाइड बना आफत, रात से बंद बद्रीनाथ एनएच, 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट..
अवैध राफ्टिंग पर शिकंजा- उत्तराखंड में नई रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग नियमावली लागू करने को मंजूरी..
देहरादून में ट्रैफिक जाम और पार्किंग संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने बनाई रणनीति..