पूर्व मुख्य सचिव एस एस संधू को केंद्र मे मिली लोकपाल के सचिव की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड: हाल ही में सेवानिवृत्त हुए उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव को भारत सरकार ने एक वर्ष की अवधि के लिए लोकपाल के सचिव नियुक्त किया है। ननियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल समिति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, उत्तराखंड कैडर और 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. एसएस संधू की नियुक्ति दिनांक से एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर की गई है। आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू का हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए हैं। लेकिन उन्हें 31 जनवरी, 2024 तक छह महीने की अवधि के लिए विस्तार दिया गया था। रिटायर होने के कुछ ही दिनों में उन्हें केंद्र ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

More Stories
लोअर PCS-2024 में आयुष बेलवाल का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया पहला स्थान..
बद्रीनाथ-केदारनाथ में अब मनमाना निर्माण नहीं, सरकार जारी करेगी नया शासनादेश..
शूटिंग डेस्टिनेशन से फिल्म निर्माण केंद्र की ओर बढ़ा उत्तराखंड, 1759 करोड़ का निवेश..