
अधिकारी के जज्बे को सलाम, गोली लगने के बाद भी किया ध्वजारोहण..
उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस पर राजधानी देहरादून में सुरक्षाकर्मी की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। सुरक्षाकर्मी ने ध्वजारोहण के समय गोली चला दी। गोली के छर्रे सीधे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को जा लगी। जिससे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक घायल हो गए। लेकिन घटना होने के बावजूद भी उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के पश्चात संविधान की शपथ भी दिलाई। इसके बाद अधिक खून बहने व दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया है। लेकिन अधिकारी के देश प्रेम के जज्बे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
सुरक्षा कर्मचारी को किया गया निलंबित..
पेट में लगे गोली के छर्रे को निकलवाने के बाद उन्होंने पूरे मामले को लेकर मिल प्रशासन टीम की बैठक बुलाई और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें सुरक्षा कर्मी की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और आरोपी के खिलाफ एक जांच बैठा दी गई है। आपको बता दे कि शुगर मिल में पहले से ही ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा चली आ रही है। इसी के चलते कर्मचारी ने हर्ष फायरिंग की थी। अधिशासी निदेशक का कहना हैं कि इस परंपरा को आगे से खत्म किया जाएगा। ताकि आगे से कोई हादसा ना हो सके।
More Stories
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति की भेंटवार्ता, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा..
उत्तराखंड सरकार को राहत, पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट की रोक हटी..
फूलों की घाटी में विदेशी सैलानियों की बढ़ी रुचि, रूस और लिथुआनिया से पहुंचे 26 पर्यटक..