बिग ब्रेकिंग- सड़क हादसे में भाजपा के इस महामंत्री मौत..
उत्तराखंड: नैनीताल में आमपड़ाव के पास एक कार खाई में गिर गई। जिसमें भाजपा नेता सचिन जोशी की मौत हो गई। सचिन जोशी हल्दूचौड़ भाजपा के महामंत्री थे। 40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों जिसमें 6 साल की बड़ी बेटी तथा 4 साल की छोटी बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ चल बसे वही उनकी मौत से परिवार वह रिश्तेदारों मैं कोहराम मचा है।
इधर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनके असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। वही शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, हेमचंद दुर्गापाल, बीडी खोलिया, गोपाल दत्त जोशी, विजय खोलिया, अमित पांडे, मनोज भट्ट, रिंकू पाठक, भैरव खोलिया, देवकीनंदन पाठक, धर्मानंद खोलिया सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी, चारधाम कंट्रोल रूम में जोड़ी गई ईसीजी सुविधा..
साहित्यकारों के हित में बड़ा कदम, भाषा मंत्री ने मांगा कल्याण कोष और पेंशन का प्रस्ताव..
राष्ट्रीय खेलों के खिलाड़ियों को नौकरी देने की प्रक्रिया तेज, कार्मिक से मिली मंजूरी..