बद्रीनाथ हाईवे पर होगा राज्य का पहला सिग्नेचर ब्रिज..
रात में रोशनी से होगा सराबोर..
उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर उत्तराखंड राज्य का पहला घुमावदार पुल बनाया जा रहा है। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत 64 करोड़ की लागत से 110 मीटर लंबे पुल का निर्माण जोरों पर है। मई 2024 तक पुल से वाहनों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है। ये ब्रिज जल्द तैयार होने वाला है। बताया जा रहा है ये ब्रिज ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में बन रहा है।
जानकारी के अनुसार ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा गदेरे पर सिग्नेचर पुल का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 110 मीटर स्पान के इस पुल का निर्माण बीते 11 माह से चल रहा है जिसके दोनों पिलर का कार्य अंतिम चरण में है। मई 2024 तक पुल जोड़ने का कार्य पूरा होते ही इससे वाहनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। रात के समय पुल को रोशनी से सराबोर किया जाएगा। पुल के दो पिलर है एक रुद्रप्रयाग नगर तो दूसरा श्रीनगर की तरफ। इस पुल की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ के साथ ऊपरी की तरफ से सुरक्षा केबल रहेगी। इस सिग्नेचर पुल की बनावट ही इसका प्रमुख आकर्षण होगी।
आपको बता दे कि यह सिग्नेचर पुल शुरू से ही विवादों में रहा है। पुल का रुद्रप्रयाग नगर की तरफ वाले पिलर का कार्य तो शुरू हो गया था। लेकिन श्रीनगर की तरफ भूमि विवाद हुआ। यहां दो-दो बार पिलर के डिजायन को बदलना पड़ा। इसके बाद कार्य शुरू किया गया लेकिन शटरिंग ढहने से 20 जुलाई 2022 को दो मजदूरों की मौत हो गई थी। दिसंबर 2022 में पुन: मिट्टी की जांच कर डिजायन को बदला गया और जनवरी 2023 से कार्य शुरू किया गया।

More Stories
पढ़ाई ने जगाई नई उम्मीद, सुनहरे भविष्य के सपने संजो रहीं बालिकाएं..
उत्तराखंड के रुद्रपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन..
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा के निधन से देहरादून में शोक, लेह में निभा रहे थे सैन्य ड्यूटी..