पीएम मोदी देहरादून में इस दिन करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन..
उत्तराखंड: आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून आएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। जानकारी के अनुसार जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और सीएम धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं।

More Stories
आशा कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, मानदेय और प्रोत्साहन राशि जारी..
सीमावर्ती गांवों की बदलेगी तस्वीर, 91 गांवों में विकास के साथ बढ़ेगा पर्यटन..
स्कॉलरशिप के लिए जल्द करें आवेदन, 30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका..