उत्तराखंड में मिले 56 नए कोरोना संक्रमित..
देहरादून में सबसे अधिक मामले आए सामने..
उत्तराखंड: प्रदेश में कोरोना के 56 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं कोविड के 299 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को सामने आए 56 नए मामलों में सबसे ज्यादा 38 मामले देहरादून के हैं। इसके साथ ही हरिद्वार में छह, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन, अल्मोड़ा व नैनीताल में दो-दो, बागेश्वर व टिहरी में एक-एक मामला शामिल है।
16 मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 299 एक्टिव केस हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 200 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार के 36, नैनीताल के 22 हैं। रुद्रप्रयाग में कोई एक्टिव केस नहीं है जबकि बागेश्वर में केवल एक एक्टिव केस है। प्रदेश में कोविड की पॉजिटीविटी दर 4.09 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। वही दूसरी ओर, मंगलवार को प्रदेश में 15380 लोगों ने कोविड की वैक्सीन लगवाई।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..