केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। केदारनाथ यात्रा के लिए प्रतिदिन पंजीकरण कराने वालों की संख्या 30,000 से अधिक हो गई है। जिसकी वजह से भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए सरकार को पंजीकरण को रोक लगानी पड़ रही हैं।
सरकार द्वारा पंजीकरण पर रोक को 15 मई से बढ़ाकर 24 मई तक कर दिया गया है। आपको बता दे कि 15 मई तक चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 15 से 24 मई तक 2.79 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सीमित व्यवस्था है।
हालांकि लगातार खराब मौसम के चलते केदार घाटी में बारिश और बर्फबारी हो रही हैं। जिसे देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। हालांकि ऑफलाइन काउंटर पर यात्रियों के पास पंजीकरण कराने का विकल्प है। जिससे बिना पंजीकरण के आने वाले यात्री चारधामों के दर्शन किए बगैर वापस न लौटे।
चारधामों में अब तक आठ लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन..
बता दे कि 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में आठ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में चारधामों में रोज लगभग 40 हजार यात्री दर्शन कर रहे हैं।
चारधामों में पंजीकरण की स्थिति..
धाम पंजीकरण की संख्या
केदारनाथ 1040881
बद्रीनाथ 881487
यमुनोत्री 539492
गंगोत्री 489706

More Stories
अग्निवीरों को 10% आरक्षण समेत कई सुविधाएं, CM धामी ने दी जानकारी..
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, बद्रीनाथ रूट पर शटल सेवा शुरू..
घुड़दौड़ी में आदमखोर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में भय का माहौल..