
आज इन 4 राशियों पर शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा..
राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
मेष- भाग्य का साथ मिलने से कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं व अपने घर कुछ नहीं वस्तुओं को भी लेकर आ सकते हैं। किसी कानूनी कार्य में आपको नीति व नियमों का पूरा पालन करना होगा। काम काज कर रहे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई सीख लेकर ही आगे बढ़ना होगा।
वृष- आपको अपने कुछ निजी मामलों को गुप्त रखना होगा। बाहरी लोगों के सामने ना रखें, नहीं तो लोग बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े लोग आज अच्छा नाम व शोहरत कमाने में कामयाब रहेंगे। साझेदार में किसी नए काम को करने की शुरुआत आज आप कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। व्यापार कर रहे लोग सामान्य लाभ कमा कर ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे।
मिथुन- आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे, जिससे लोग भी आप से परेशान रहेंगे, यदि रिश्तो मे कोई समस्या चल रही है, तो उसका सुधार समय रहते करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपको लेनदेन के मामले में अपनी बातें लोगों के सामने रखनी होंगी और विद्यार्थी आज एक बड़ी सोच से आगे बढ़ेंगे।
कर्क- नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी चर्चा के विषय में बहुत ही सोच समझ कर बोलना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो आप से कोई गलती होने के पूरे योग हैं।
सिंह- आपको एक बजट बनाकर आगे बढ़ना होगा व आपके स्वभाव मे विवेक व विनम्रता बनी रहेगी। आपके सामाजिक कार्यों से आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपकी किसी नए वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें रिश्तों में चल रही अनबन को समाप्त करने पर बातचीत होगी।
कन्या- आप अपने कुछ धन की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जो किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं, लेकिन परिवार में बढ़ते हुए खर्चा आपका सिर दर्द बन सकते हैं। आपको काम की अधिकता रहने के कारण बदन दर्द, थकान आदि का अनुभव होगा और आप अपने कुछ कामों को कल पर भी टाल सकते हैं। सरकारी योजना में निवेश करने से आप अच्छा लाभ कमाएंगे।
तुला- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपको इस काम में मान-सम्मान पूरा मिलेगा, लेकिन आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ कर रहना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आज कुछ धन संबंधित मामले आपको परेशान कर सकते हैं। आपको आज साहस व पराक्रम से आगे बढ़ना होगा।
वृश्चिक- घर परिवार में आज का दिन सुख व समृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा ना चाहते हैं, तो वह आज मिलवा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
धनु- रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपने विनम्र व मधुर स्वभाव से लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। आज आपके सुखो में भी वृद्धि होती दिख रही है। बिजनेस के मामले में आपके किए गए प्रयास आज सफल होंगे।
मकर- बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन शेयर बाजार व रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपकी आज किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति की इच्छा थी, तो वह आज आपकी पूरी हो सकती है। आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।
कुंभ- कार्यक्षेत्र में आप लोगों का भरोसा जीत कर अपने कामों को आसान कर सकते है, जिसके बाद आपकी साख चारों ओर फैलेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होंगी। विद्यार्थियों की आज कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको आज अपनी पद व प्रतिष्ठा को संवारने का पूरा मौका मिलेगा।
मीन- आपको आज परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करके परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो आज आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी। धार्मिक कार्यों में आज आपको शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है।
More Stories
बजट सत्र- मध्यम वर्ग को मिला बड़ा तोहफा..
वृषभ और कर्क समेत तीन राशि वालों को करियर में मिल सकती हैं सफलताएं..
मिथुन और मकर राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी..