इन राशि के जातकों को होगा आज धन लाभ होगा..
राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष- आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों के सामने एक अच्छी जगह बनाएंगे। आपको कुछ नए संपर्क को से लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाते समय आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी समस्या के होने का भय सता रहा है।
वृष- आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में कुछ समस्या लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे संबंधियों के प्रति मन में कोई द्वेष नहीं रखना है। अपने बढ़ते हुए खर्चों के लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती का डर सता सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से प्रसन्नता बनी रहेगी।
मिथुन- आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको किसी काम में नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके प्रताप में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।
कर्क- आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने शुभ प्रयासों से अच्छा लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही बातों को शेयर नहीं करना है, तभी आपको उनका हल मिल पाएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी देर कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।
सिंह- धार्मिक आयोजनों में आपका अच्छा नाम होगा और आप भाग्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके भाई बंधुओं से भी आपकी जमेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ दीर्घाकालीन योजनाओं में आप अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो उनसे वह भी दूर होंगे।
कन्या- आपको किसी अजनबी से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य में यदि कोई समस्या थी, तो वह आज दूर हो सकती है। अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्या को आप अनदेखा ना करें, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है। आप यदि किसी की सलाह पर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
तुला- आज का दिन आपके लिए भूमि व भवन से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके अपने करीबियों से संबंध सकारात्मक रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी से साझीदारी करने से बचें। अपने लेनदेन के मामले में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें, नहीं तो उनसे आपको कोई बड़ा नुकसान होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। आपके सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आप कर सकते हैं।
धनु- विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे, नहीं तो वह लटक सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
मकर- आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए जनसंपर्को में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्याग कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों में तेजी बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बंधुओं से चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे।
मीन- आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है और आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपने संस्कारो व परंपराओं पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ योजनाएं बनाकर ही आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है।
More Stories
बजट सत्र- मध्यम वर्ग को मिला बड़ा तोहफा..
वृषभ और कर्क समेत तीन राशि वालों को करियर में मिल सकती हैं सफलताएं..
मिथुन और मकर राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी..