तुला राशि के जातकों को आज होगा धन लाभ..
राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष- आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा और आप कुछ पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपके घर अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी के सेहत में आज कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
वृष- आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और आपको कोई विभिन्न उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को ना दोहराएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज उसे उतारने में सफल रहेंगे और आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें।
मिथुन- करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपको उसमे उछाल देखने को मिलेगा और आपके अंदर छुपी हुई कला लोगों के सामने आ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़े लाभ के अवसर में किसी बड़े लाभ के अवसर को हाथ से ना जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।
कर्क- आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसके बाद में आपको पछतावा होगा। अपने धन से सबसे संबंधित कोई भी योजना भाई-बहनों के भरोसे ना बनाएं। आप अपनी शान शैतान की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च कर सकते हैं।
सिंह- धार्मिक कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप किसी परिजन की सीख पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और स्वास्थ्य के कामों को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। जल्दबाजी में यदि आपने किसी से कोई डील फाइनल की तो वह आपके लिए बाद में समस्या अवश्य लेकर आएगी।
कन्या- आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ सकता है और नेतृत्व क्षमता से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य के कारण समस्या हो सकती है, इसलिए अपनी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
तुला- आपको आज जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा और आप किसी बड़े जोखिम में हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने करीबियों की बातों पर विश्वास करना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी व सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
वृश्चिक- सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी से कोई बात कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आप किसी को कुछ गलत बोल सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य हासिल होगी।
धनु- संतान आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है और आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको कुछ जनसंपर्क से भी लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी भौतिक वस्तुओं में भी आज वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढे़गा।
मकर- आज आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ नई योजनाओ का लाभ मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई काम किया हुआ है, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको आवश्यक कार्यो में तेजी दिखानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।
कुंभ- व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और वह अपने कुछ कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएंगे और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ स्मरणीय पल साझा करेंगे और आप संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
मीन- कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके निजी जीवन में आज आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर आज थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको अच्छी सोच दिखानी होगी।
More Stories
बजट सत्र- मध्यम वर्ग को मिला बड़ा तोहफा..
वृषभ और कर्क समेत तीन राशि वालों को करियर में मिल सकती हैं सफलताएं..
मिथुन और मकर राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी..