सतपाल महाराज के निर्देश पर हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 जेई बहाल..
उत्तराखंड: लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग ने बहाल कर दिया है। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त कर दी थी। इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं थे।
विभाग की ओर से इनकी भी सेवा समाप्त कर दी गई थी। इसके साथ ही संविदा पर रखे गए अन्य 90 जूनियर इंजीनियरों की बहाली के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने हटाए गए जूनियर इंजीनियरों की बहाली पर खुशी जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। मंत्री का कहना हैं कि सीएम ने इनकी बात को सुना और उन्हें फिर से सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा कि बहाल हुए संविदा कर्मियों को 8-10 वर्षों की सेवा का अनुभव है। पहाड़ों में जगह-जगह सड़कें बाधित हो रही हैं ऐसे में इनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..