पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले..
उत्तराखंड: पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद अब उत्तराखंड में कोरोना के 77 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा संक्रमित देहरादून के हैं। इसके साथ ही हरिद्वार और टिहरी के तीन-तीन, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पौड़ी के एक-एक मामले शामिल हैं। नौ मरीजों के ठीक होने के बाद अब बचे हुए 77 एक्टिव केस में सबसे ज्यादा 46 देहरादून के हैं। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 16 हजार 62 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। वहीं इससे पहले प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 12 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 22 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोविड के 69 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सोमवार को सामने आए 12 मामलों में देहरादून और नैनीताल के चार-चार, चंपावत, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी का एक-एक मामला शामिल है। दूसरी ओर, सोमवार को प्रदेश में 10 हजार 224 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।

More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..