बीच बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने युवक की धुनाई, वीडियो हो रहा वायरल..
उत्तराखंड: देहरादून के डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने दुकानों में घुसकर सामान उठाया और भागने लगा।
लोगों ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान वहां से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुजर रहे थे। हंगामा देख वह रुक गए मामले की जानकारी ली। इस दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी।

More Stories
खेल महाकुंभ-2026 को लेकर तैयारियां तेज, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगे मुकाबले..
केदारनाथ यात्रा को लेकर सचिव ने की समीक्षा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश..
आज से मद्महेश्वर धाम की यात्रा सुचारू, ट्रॉली के संचालन का नया शेड्यूल जारी..