विस अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने की सांसद बलूनी से मुलाकात, ट्रेन स्वीकृत कराने पर जताया आभार..
उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने शुक्रवार को सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान ऋतू खंडूरी ने कोटद्वार और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन को स्वीकृत कराने पर सांसद का आभार जताया। आपको बता दें कि ऋतू खंडूरी वर्तमान में कोटद्वार की विधायक है। सांसद अनिल बलूनी की पहल पर कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच प्रस्तावित सीधी नई एक्सप्रेस ट्रेन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। रेल मंत्री ने इसकी जानकारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर दी है। अब जल्द ही कोटद्वार से दिल्ली के बीच यह ट्रेन चल सकती है।

More Stories
केदारनाथ यात्रा से पहले बवाल, दुकानों के मुद्दे पर व्यापारी आमरण अनशन पर बैठे..
बद्री-केदार मंदिर समिति का फैसला, सभी अधीन मंदिरों में गैर सनातनियों की एंट्री बैन..
शिक्षकों के लिए नई नीति जल्द, अटल उत्कृष्ट स्कूलों में ट्रांसफर व्यवस्था होगी लागू..