September 8, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

धामी सरकार ने पेश किया 89230.07 हजार करोड़ का बजट..

धामी सरकार ने पेश किया 89230.07 हजार करोड़ का बजट..

कहा- विकास के पथ पर सरपट दौड़ रहा उत्तराखंड..

 

 

 

 

उत्तराखंड: धामी सरकार ने 89230.07 हजार करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है। वित्त मंत्री का कहना हैं कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में विकास की संभावनाओं का नियंत्रित दोहन करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का रोडमैप तैयार किया है। प्रदेश में सीमांत जिले में स्थित गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना चलाई जा रही है। वित्त मंत्री का कहना हैं कि उत्तराखंड डबल इंजन की सरकार में विकास के पथ पर सरपट दौड़ रहा है।

जानें बजट में क्या मिली सौगात…

सभी जिलों में हवाई संपर्क

असुरक्षित पुलों से छुटकारा

सरकारी विद्यालयों में आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धि

सभी जिलों में स्वरोजगार केंद्रों की स्थापना

जनपद मुख्यालयों में ऑडिटोरियम और संस्कृति केंद्रों की स्थापना

सभी जिला मुख्यालयों में स्टेडियम

प्रदेश से बाहर छात्रों को शैक्षिक भ्रमण

निशुल्क गैस रिफिल 1,83,419 अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन सिलिंडर के लिए 54 करोड़

पीएम आवास योजना ग्रमीण को 390 करोड़

आंदोलकारियों के कल्याण व कोर्प्स फंड को 44 करोड़

खाद्यान्न योजना को 20 करोड़

विभिन्न विभागों की योजनाओं में सब्सिडी के लिए 679 करोड़ 34 लाख

 

बजट में युवा शक्ति के लिए खास
डिग्री कॉलेज सरकारी में शैक्षिक गुणवत्ता को 10 करोड़,  एनईपी के तहत चल रही अनुसन्धान योजना को 2 करोड़, आरटीई के तहत 94 हजार से ज्यादा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही। खटीमा में निशुल्क कोचिंग सेंटर, सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब,  विज्ञान के केंद्र चंपावत को तीन करोड़,  उदीयमान खिलाड़ी को छात्रवृत्ति के तहत 10 करोड़,  राष्ट्रीय खेलों के लिए 250 करोड़,  राज्य व राष्ट्रीय युवा,  महोत्सव को 10 करोड़,  प्रशिक्षण शिविर को 5 करोड़,  खेलो इंडिया के लिए दो करोड़,  पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज भवन को दो करोड़।