July 27, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला..

भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला..

मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग..

 

 

रुद्रप्रयाग। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित अनेक जगहों पर भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की। कांग्रेसियों ने विभिन्न संस्थानों में हुई भर्ती पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

मंगलवार को मुख्य बाजार स्थित हनुमान चैक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश में भर्ती घोटालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बाद सहकारिता विभाग और फिर विधानसभा जैसे जगहों पर भी बैकडोर से भर्तियों की गई, जबकि योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक ओर जनता मंहगाई से त्रस्त है, वहीं अब भर्ती घोटालों की पोल खुलते ही भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।

मुख्य बाजार में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने शीघ्र सम्पूर्ण विभागों में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की। ताकि इस भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को पकड़ा जा सके। आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि फर्जी नियुक्तियां करना बंद किया जाए, ताकि युवा बेरोजगारों का शोषण रोका जा सके।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, पूर्व प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बुटोला, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, सभासद संतोष रावत, जसपाल पंवार, वरिष्ठ कांग्रेसी माधो सिंह नेगी, सदर सिंह रावत, शैलेंद्र गोस्वामी, राय सिंह बिष्ट, बंटी जगवाण, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, कुलदीप कंडारी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, राजेश थपलियाल आदि शामिल थे।