October 23, 2024

एशियन गेम्स 2023: भारत को छठे दिन अब तक मिले छह पदक..

एशियन गेम्स 2023: भारत को छठे दिन अब तक मिले छह पदक..

शूटिंग में दो स्वर्ण, टेनिस में रजत और स्कैश में कांस्य..

 

 

 

 

 

देश-विदेश: भारत को छठे दिन शूटिंग में चार पदक मिले हैं। टेनिस में एक रजत और स्क्वैश में कांस्य हासिल हुआ। इससे पदकों की कुल संख्या अब 31 हो गई है। इससे पहले खेलों के पांचवें दिन तक भारत छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य के साथ पांचवें पायदान पर रहा था। अब भारत के आठ स्वर्ण, 11 रजत, 12 कांस्य हो गए। बता दे कि एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने चार मेडल जीत लिए हैं। आज उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड और व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर जीता। इससे पहले हैदराबाद की रहने वाली 18 साल की ईशा ने 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड और व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर जीता था। इस इवेंट में पाकिस्तान की शूटर किशमाला तलत की ब्रॉन्ड मेडल अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स 2022 में पाकिस्तान का पहला मेडल भी है।

भारत ने मेंस टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। गोल्ड जीतने के साथ ही स्वप्निल और ऐश्वर्य ने व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में भी जगह पक्की कर ली है। 591 पॉइंट के साथ दोनों भारतीय शूटर्स संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रहे। अखिल 5वें नंबर पर रहे लेकिन एक देश के दो ही शूटर को फाइनल में जगह मिलती है, ऐसे में उन्हें बाहर होना पड़ा। एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक से खाली हाथ लौटे भारतीय शूटर्स ने एशियन गेम्स में अभी तक 6 गोल्ड जीत लिए हैं। बता दे कि भारत को टेनिस के पुरुष डबल्स में सिल्वर से संतोष करना पड़ा। चीनी ताइपे की जोड़ी जेसन और सू ने भारतीय जोड़ी साकेत और रामकुमार को 6-4, 6-4 से हराकर पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीता। भारत पदक तालिका में अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के पास 08 गोल्ड मेडल 11 रजत और 12 कांस्य पदक कुल 31 पदक हैं।