July 27, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

मिथुन, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता..

मिथुन, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता..

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।

 

मेष- आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे,जिसके बाद आप अपने घर व बाहर दोनों जगह लोगों को समय दे पाएंगे,जिसके कारण लोग आपसे अपने मन की कुछ बातें शेयर करेंगे और आप भी उन्हें अपने परिजनों के बारे में बताएंगे। आपको आय के सीमित स्त्रोत मिलते रहेंगे, लेकिन उसमें भी आप मनमुताबिक लाभ कमा सकते हैं।

वृष- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। आपको बड़ों से बातचीत करते समय अपनी बातों में विनम्रता बनाए रखनी होगी, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करने होंगे,उसके बाद ही उन्हें राहत मिलेगी।

मिथुन- संतान द्वारा किसी अच्छे काम को करने के कारण आपको उनके ऊपर गर्व होगा और परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी होगी,जिसकी आप कोशिश कर रहे थे। मित्रों की मदद से आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

कर्क- किसी जान पहचान वाले व्यक्ति से आप अपने मन के कुछ समस्याओं को साझा करेंगे तो वह उसका समाधान आपको बताएंगे। आपको किसी से धन उधार लेने में परेशानी आ सकती है। व्यवसाय के लिए आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह- महिलाएं आज किसी घरेलू काम की शुरुआत कर सकती हैं,लेकिन उन्हें अपने मन में छोटे और बड़े की धारणा नहीं रखनी है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको हिम्मत बनाए रखनी होगी। पिताजी आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं।

कन्या- बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छे मुनाफे की पूरी उम्मीद है,लेकिन उनको आंख बंद करके भरोसा किसी पर भी करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप अपने रुके हुए कार्य को किसी मित्र की मदद से पूरा कर सकते हैं। संतान द्वारा किसी ऐसे काम को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपको निराशा होगी।

तुला- गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में एक नयापन आएगा और वह अपनी गृहस्थी में चल रही समस्याओं को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि साझेदारी में किसी डील को फाइनल किया हुआ है,तो वह आपके लिए परेशानी बन सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगो के बीच का वाद विवाद किसी महिला की मदद से समाप्त होगा।

वृश्चिक- जिन लोगों ने बैंक अथवा व्यापार के लिए ऋण लिया हुआ है,तो उन्हें उसे समय पर उतारना होगा,नहीं तो आपको कोई परेशानी हो सकती है। आप किसी नए कार्य को करने में पूरी मेहनत लगाएंगे,जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर पाएंगे।

धनु- आप अपने चुलबुले स्वभाव के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे और कारोबार कर रहे लोग किसी रुपये पैसों के मामले में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और उन्हे कहीं घुमाने भी लेकर जा सकते हैं और उनके मन में जो उलझन चल रही हैं उसका समाधान मिलकर खोजने में कामयाब रहेंगे।

मकर- आपको कामकाज के सिलसिले में कोई सुखद परिणाम मिल सकता है जिसके कारण आप गर्व महसूस करेंगे। अपने काफी कामों को पूरा करेंगे और आप किसी विरोधी की भी चिंता नहीं करेंगे और आगे बढ़ते जाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्रों में भी आपको लाभ मिलते दिख रहे हैं।

कुंभ- आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे तो आपको परेशानी में डाल सकते हैं,लेकिन आपको खर्चों को करने से पहले अपनी जेब का ख्याल आवश्यक होगा। आप यदि जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएं तो आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें तभी आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन- रिश्तेदारों से यदि आपको कुछ लेनदेन की समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी,तो आपको उससे भी छुटकारा मिल सकता है। आपकी आमदनी के स्त्रोत बढ़ने से आय भी बढ़ेगी। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से क्रोध से बातचीत करने से बचना होगा व अपनी बातों में विनम्रता बनाए रखें।