July 27, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

महिला होमगार्डों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा मातृत्व अवकाश..

महिला होमगार्डों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा मातृत्व अवकाश..

 

 

 

उत्तराखंड: महिला होम गार्डों को अब राज्य सरकार के अन्य सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की तरह ही मातृत्व अवकाश मिलेगा। सरकार ने होम गार्ड विभाग के प्रस्ताव के आधार पर इसे मंजूरी दे दी हैं। महिला होमगार्ड के रूप में काम करने वाली महिलाओं को अब मातृत्व अवकाश लेने के लिए में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कमांडेंट जनरल-होमगार्ड आईजी केवल खुराना की ओर से होम गार्डों को पुलिस विभाग जैसी सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। होमगार्डों को पहले मातृत्व अवकाश नहीं मिलता था। लेकिन अब आईजी केवल खुराना ने सरकार से आग्रह किया है कि महिला होम गार्ड के साथ-साथ पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों में कार्यरत महिलाओं को भी मातृत्व अवकाश दिया जाए।

सिफ़ारिश में कहा गया था कि महिला कांस्टेबलों की तरह महिला होमगार्डों की भी विभाग के अन्य कार्यों और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अहम योगदान रहता है। पुलिस के साथ मिलकर महिला हाेमगार्ड भी अपनी ड्यूटी कंधे से कंधा मिलाकर देती हैं। इस वजह से महिला होमगार्डों को महिला कांस्टेबलों की तरह ही मातृत्व अवकाश मिलना चाहिए। महानिरीक्षक केवल खुराना की सलाह पर सरकार ने विधिवत विचार किया है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने महिला होम गार्डों को भी मातृत्व अवकाश देने की मंजूरी दे दी।

आपको बता दे कि सूबे में छह हजार से अधिक महिला और पुरुष होमगार्ड हैं। आईजी केवल खुराना की ओर से लगातार होमगार्डों को हाईटेक बनाने और पुलिस की तरह ही सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अब मातृत्व अवकाश मिलने की अनुमति मिली है तो हर कोई इसकी प्रशंसा कर रहा है। मातृत्व अवकाश के दौरान महिला होमगार्डों का वेतन नहीं कटेगा। उन्हें मातृत्व अवकाश का पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही मातृत्व अवकाश के दौरान उच्चाधिकारी महिला होमगार्ड के कुशलक्षेम की भी जानकारी लेंगे।