September 8, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन..

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन..

 

 

 

देश-विदेश: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर यानी आज निधन हो गया। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश से तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में इलाज करना रहे थे। हालांकि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। कुछ समय पहले ही मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना सिंह का निधन हुआ है। मुलायम सिंह राजनीति से लेकर अपने पारिवारिक मामलों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे।

राजनीति में उनकी भूमिका अहम और दमदार रही। देश के रक्षा मंत्री के पद पर रहने वाले मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए। आखिरी बार उन्होंने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। राजनीति के अलग अगर उनके परिवारिक जीवन पर गौर करें तो वह इटावा के सैफई गांव के रहने वाले हैं। इटावा, मैनपुरी में यादव परिवार का दबदबा रहा है।

आपको बता दें कि 22 अगस्त को मुलायम सिंह को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ ही हैं। दिल्ली से उनका शव लखनऊ लाने की तैयारी है। यहां से फिर इटावा ले जाया जाएगा।