July 27, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

बार एसोसिएशन के नतीजे घोषित, अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा का कब्जा..

बार एसोसिएशन के नतीजे घोषित, अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा का कब्जा..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार राजीव शर्मा उर्फ बंटू ने लंबे समय बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। वहीं सचिव पद पर लगातार दूसरी बार राजबीर बिष्ट ने अपना परचम लहराया है। आपको बता दें देहरादून बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। जिसमें करीब 2600 अधिवक्ताओं ने अपना मताधिकार का उपयोग किया था। जिसमें 11 पदों पर 51 प्रत्याशियों ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। जिसमे राजीव शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा को हराकर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।वहीं सचिव पद पर लगातार दूसरी बार राजबीर बिष्ट ने प्रकाश टी पॉल को हरा कर विजय प्राप्त किया। रिजल्ट घोषित होते ही देहरादून कचहरी परिसर में साथी अधिवक्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जम कर आतिशबाजी की और एक दूसरे पर गुलाल उड़ाया।